एन आई एन,

पिथौरागढ़। एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल की टीम ने गुरुवार को फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर संचालित हो रहे एक पिकअप वाहन को सीज़ किया और चालक पर 19000 रुपये का जुर्माना लगाया। 

एआरटीओ शिवांश कांडपाल ने बताया कि घाट पिथौरागढ़ हाईवे चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की पिकअप का चालक फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस से वाहन चला रहा था। उन्होंने बताया कि फर्जी लाइसेंस का यह दूसरा मामला है। आगामी आदि कैलाश यात्रा को देखते हुए  दस्तावेजों की गंभीरता से जांच की जा रही है।



Share on Facebook Share on WhatsApp