एन आई एन,

पिथौरागढ़। पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष सौरभ चंद ने गर्म घाटी वाले क्षेत्र धारचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट, थल, झूलाघाट, शेराघाट आदि क्षेत्रों में स्कूल समय बदले जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि विद्यालयों का समय बढ़ाया गया है।

इन क्षेत्रों में गर्मियों में तापमान खासा अधिक रहता है, जिससे बच्चों के हीट वेव की चपेट में आने की आशंका है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर समय में बदलाव किए जाने की मांग की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp