एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में चल रही इंटर सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में डीएम 11 ने विक्टोरियस की टीम को आठ रनों से पराजित किया। 

नीरज सौन ने 32 रन बनाए, बलराज और प्रशांत ने दो दो विकेट लिए। दूसरे मुकाबले में पंचशूल टाइटंस ने फेबुलस 14 की टीम को पराजित किया। पंचशूल की ओर से दीपक ने 57 और सौरव ने 39 रन बनाये।



Share on Facebook Share on WhatsApp