एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। जिला अधिकारी आशीष भटगाई ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पासपोर्ट कार्यालय का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखी उन्होंने कहा कि कार्यालय को आधुनिक बनाया गया है।

कार्यालय के लिए समस्त औपचारिकतायें भी पूरी हो गई हैं। शीघ्र ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



Share on Facebook Share on WhatsApp