एन आई एन,
पिथौरागढ़। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र भवन के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण आज जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने किया।
उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया और विभिन्न तकनीकी व्यवस्थाओं और डिजिटल सेवाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी उपनिदेशक गौरव कुमार, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित शाह, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।