एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत आज नाचनी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान नंदन सिंह से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। थल थाना क्षेत्र में दिनेश चंद्र पाठक को धारा 172 के तहत हिरासत में लिया गया।
झूलाघाट में महेंद्र उर्फ मनोज सिंह ऐरी पर भी कार्रवाई की गई। बेरीनाग में पंकज, डीडीहाट में विनोद कुमार, गंगोलीहाट में सुनील कुमार को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। डीडीहाट में वारंटी नंदन सिंह को गिरफ्तार किया गया।