एन आई एन,

पिथौरागढ़। मंगलवार को नगर निगम सभागार में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बाबासाहेब के विचारों आदर्शों और उनके द्वारा प्रदत्त संविधान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सामाजिक न्याय समानता एवं समरसता के मूल्य को आत्मसात करने की जरूरत बताई।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी जिला प्रभारी गोविंद पिलख्वाल दर्जा मंत्री गणेश भंडारी मेयर कल्पना देवलाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp