एन आई एन,
पिथौरागढ़। डाक विभाग द्वारा आयोजित कराई गई ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में स्टैफर्ड पब्लिक स्कूल की 11वीं कक्षा के छात्र धैर्य पांडे अव्वल रहे। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 11000 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
अव्वल रहने पर आज डाक अधीक्षक राजेश कुमार बिनवाल ने उन्हें ₹25000 का चेक सौंपा। इस अवसर पर उनके पिता अनिल पांडे, माता किरण पांडे सहित डाक विभाग के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।