एन आई एन,
पिथौरागढ़। जाखनी और टनकपुर रोड पर करोड़ों रुपये की लागत से बनी पार्किंगें करीब एक साल से बंद पड़ी हैं, जब कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के चलते लोगों को रोज जाम और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। जिन सुविधाओं से राहत मिलने की उम्मीद थी, वही अब तक शुरू नहीं हो पाई हैं।
इस मुद्दे को लेकर विधायक मयूख महर ने भी प्रशासन से सवाल किए हैं कि आखिर तैयार पार्किंगों को खोलने में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने निर्माण गुणवत्ता, प्रक्रिया में देरी और अन्य संभावित कारणों को लेकर सवाल उठाए हैं।
इधर, स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि यदि जल्द पार्किंग शुरू नहीं की गई, तो आंदोलन की स्थिति बन सकती है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक इस पर कोई ठोस कदम उठाता है।