एन आई एन,
पिथौरागढ़ नगर निगम पार्षदों ने आज नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में नजूल भूमि फ्री होल्ड कराये जाने की मांग केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के समक्ष रखी।
पार्षद सुशील खत्री करण सिंह, नीरज जोशी ने कहा कि नजूल भूमि फ्री होल्ड नहीं होने से लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।