एन आई एन,
पिथौरागढ़। एलएसएम परिसर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने मंगलवार को निशुल्क पुस्तक वितरण मेला और शैक्षिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय द्वारा दी जारी विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने निशुल्क पुस्तकों का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चारू चंद्र पंत ने किया। क्षेत्रीय निदेशक भास्कर चंद्र जोशी ने आभार जताया। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग की डॉ. रुचिता पंगरिया सहायक समन्वयक डॉ प्रीति पंत, डॉ. शालिनी पांडे परिसर मीडिया प्रभारी डॉ. ए एस जगेडा, भावना भट्ट आदि मौजूद रहे।