एन आई एन,
पिथौरागढ़। हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले सोरवैली स्कूल के विद्यार्थियों को आज सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विद्यालय में टॉप करने वाले ध्रुव चंद रजवार, दूसरे स्थान पर रही सिमरन कोहली और तीसरे स्थान पर रहे पारस अवस्थी को उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य मंजू रजवार ने दीप प्रज्जवलित कर की। विद्यालय की प्रबंधक डॉ. उमा पाठक ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य मंजू रजवार ने कहा कि मेधावी विद्यार्थी विद्यालय की पहचान हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।