एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस एस नवियाल के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी की टीम दुरुस्त होकरा गांव पहुंची, जहां लोगों के साथ बैठक कर महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया।

गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और दवा का वितरण किया गया। शिविर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गौरव कुमार के निर्देशन में आयोजित हुआ ।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक गंभीर सिंह मेहता ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp