एन आई एन,
पिथौरागढ़। आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए शासन ने 3.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है।
धारचूला मुनस्यारी कनालीछीना बंगापानी और पिथौरागढ़ से आपदा से संबंधित 11 प्रस्ताव जिला प्रशासन को प्राप्त हुए थे, इन प्रस्तावों को प्रशासन ने स्वीकृति दे दी है। धारचूला के 56 कनालीछीना के तीन पिथौरागढ़ के चार मुनस्यारी के चार तथा बंगा पानी के आठ परिवारों का सफलतापूर्वक पुनर्स्थापना कर ली गई है।