एन आई एन,

पिथौरागढ़।  पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है। सोमवार को कोतवाली के उप निरीक्षक भुवन राम आर्या ने मुखबिर की सूचना पर एक बोलेरो टैक्सी से 20 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। इस मामले में नीरज सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

बेरीनाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत उप निरीक्षक अशोक चौधरी ने मुखबिर की सूचना पर रॉबिन को  24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। इसके अलावा ऐंचोली पुलिस ने करन महर, लोकेश बसेड़ा, कमलेश गोस्वामी, पियूष भट्ट को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। साथ ही सजन सिंह, देवेंद्र सिंह, अनिल कुमार, आनंद सिंह रावत को ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में पकड़ा गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp