एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले के अस्कोट क्षेत्र में आज पेट्रोमैक्स में खाना बनाने के दौरान एक युवक पेट्रोमैक्स फट जाने से झुलस गया। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि 25 वर्षीय राजन कालाकोटी निवासी दोफाड़ बागेश्वर ग्रिफ में काम करता है ,आज सुबह वह पेट्रोमैक्स में खाना बना रहा था इसी दौरान पेट्रोमैक्स फट गया।
उसे 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सक प्रशांत अधिकारी ने बताया कि युवक 20 से 25% तक झुलसा हुआ है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।