एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले में गंगोलीहाट तहसील के बोक्टा गांव में आज एक 26 वर्षीय युवक पुष्कर सिंह ने खुद को तारपीन का तेल डालकर आग लगा दी। ग्रामीण उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाये, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक यशपाल मेहरा ने बताया कि वह 90% जल चुका था, उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हायर सेंटर ले जाने के दौरान मार्ग में उसने दम तोड़ दिया। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक अविवाहित है मिली जानकारी के अनुसार उसे समय उसके पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।