एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला अधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने आज मुनस्यारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई वार्ड व्यवस्था उपकरण आदि का जायजा लिया। साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। 

उन्होंने मरीजों को साफ बेडशीट उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने केंद्र से खुशियों की सवारी वाहन के संचालित नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए वाहन को शीघ्र ठीक करा कर संचालित करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने नंदा देवी मंदिर में दर्शन का जनपद वासियों की सुख समृद्धि और क्षेत्र के विकास की कामना की।



Share on Facebook Share on WhatsApp