एन आई एन,
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल हर घर चर्चा हर घर पर्चा अभियान को तेज करेगा। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर राष्ट्रीय दलों द्वारा पिछले 26 वर्षों में राज्य में मचाई गई लूट की जानकारी देंगे।
इस संबंध में पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कमलेश चंद राजा को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा रजनी सामंत को महानगर उपाध्यक्ष ,रजनी देवी को मंत्री का दायित्व दिया गया। बैठक में जगत सिंह मेहता , जनार्दन उप्रेती, गिरीश जोशी, मदन पोखरिया , गोविंद सिंह बिष्ट, चंद्र प्रकाश कोहली आदि मौजूद रहे।