एन आई एन
पिथौरागढ़। जनपद में गैस उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 19 अप्रैल को विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गैस वितरण किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गैस वितरण वाहन गांव-गांव पहुंचकर उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराएंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ गैस सर्विस द्वारा पुनेडी और घुनसेरा क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा। वहीं तिलधुकरी गैस सर्विस की ओर से देवत क्षेत्र में गैस आपूर्ति की जाएगी।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित स्थानों पर समय से पहुंचकर गैस वितरण व्यवस्था का लाभ उठाएं और किसी भी असुविधा से बचने के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।