एन आई एन,

पिथौरागढ़। में सोमवार से नगर के सिमलगैर बाजार में वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष जनक जोशी ने सिमलगैर बाजार में मनमाने ढंग से वाहनों के प्रवेश के चलते हो रही परेशानी का मसला आज पुलिस उपाधीक्षक के सामने रखा।

इसके बाद देर सांय पुलिस ने ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिए लोगों को इसकी जानकारी दे दी। बाजार में केवल वहीं के भवन स्वामियों को ही पास बनाकर वाहन ले जाने की अनुमति होगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp