एन आई एन,

चंपावत। नगर के गौरलचौड़ मैदान में आज एक दुखद घटना में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। राजकीय पॉलिटेक्निक का छात्र सोमेंद्र सिंह बोरा खेल अभ्यास कर रहा था। 

इसी दौरान एक भाला आकर उनके कान के नीचे लगा जिससे सोमेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें तत्काल ज़िला अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि उनके पिता भोपाल सिंह बोरा निजी कंपनी में काम करते हैं घर पर मां और तीन बहनें हैं। इस घटना के बाद से उनकी मां बार-बार बेहोश हो रही है।



Share on Facebook Share on WhatsApp