एन आई एन

पिथौरागढ़। जनता और जनप्रतिनिधियों के अनुरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने 19 अप्रैल को भी शहर में गैस वितरण न करने का निर्णय लिया है। इस दिन गैस वितरण वाहन सीधे ग्रामीण क्षेत्रों में भेजे जाएंगे, जहां उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर ही गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि शनिवार को पिथौरागढ़ शहर में 3000 से अधिक गैस सिलेंडरों का सफलतापूर्वक वितरण किया गया। अब ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए वहां भी सुचारू और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की जा रही है।

इस निर्णय से ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें गैस लेने के लिए शहर आने, भीड़ और लंबी कतारों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया गैस वितरण के लिए निर्धारित स्थानों की जानकारी 19 अप्रैल की सुबह जारी की जाएगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp