एन आई एन,
पिथौरागढ़। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आज जिले के प्रधानाचार्य की एक बैठक जिला मुख्यालय में संपन्न हुई। जिसमें 200 से ज्यादा प्रधानाचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हिमांशु ने संपूर्ण वर्ष के लिये कार्य योजना निर्माण और प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में मौजूद सभी प्रधानाचार्य ने शिक्षा सुधार हेतु प्रस्तुत कार्य योजना को सफलतापूर्वक लागू करने का संकल्प लिया।