एन आई एन,
पिथौरागढ़ । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया। जिला संयोजक पर्यावरणीय संरक्षण गतिविधि शैलेश खर्कवाल, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को पार्लियामेंट और पर्यावरण के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में छात्र संघ अध्यक्ष इंदर बथियाल, नगर मंत्री जतिन भट्ट,संयोजक दिव्यांशी मेहरा, शिवम कांडपाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों की 80 विद्यार्थियों ने भागीदारी की।