एन आई एन,

पिथौरागढ़। सशस्त्र सीमा बल की 55 वाहिनी में आज टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौम्या हलदर ने टीबी के लक्षण की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि समय पर जांच और उपचार से इसे पूर्णतह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम में तमाम अधिकारी और जवान शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp