एन आई एन,

पिथौरागढ़ । लक्ष्मण सिंह महर परिसर में खगोल भौतिकी कार्यशाला के तीसरे दिन समन्वयक गरिमा पुनेठा के निर्देशन में विभिन्न व्याख्यान हुए। प्रोफेसर भुवन जोशी ने सौर आंतरिक संरचना एवं वायुमंडल में भौतिक प्रक्रियाओं पर व्याख्यान दिया।

डॉक्टर अनुपम भारद्वाज ने खगोल विज्ञान में दूरी मापन पर चर्चा की। आयोजकों द्वारा 100 से अधिक प्रतिभागियों को उनकी सफल सहभागिता के लिए सम्मानित किया और छात्रों से कार्यशाला के संबंध में फीडबैक भी लिया। समन्वयक गरिमा पुनेठा ने सभी का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp