एन आई एन,
पिथौरागढ़। में सरकारी स्कूलों के बच्चों को बस सुविधा दिए जाने की मांग को लेकर सोशल ब्लूप्रिंट के संस्थापक कार्तिक टम्टा पांचवें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे।
उन्होंने कहा है कि डाकूडा गांव के बच्चों को गुरना स्कूल पहुंचने के लिए 13 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति कई जगह है। उन्होंने कहा है कि जब तक सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए बस लगाए जाने का फैसला नहीं लिया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।