एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने आज कनालीछीना में नवनिर्मित तहसील भवन और पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पता चला कि तहसील भवन पूर्ण हो चुका है लेकिन अभी तक एप्रोच रोड और पार्किंग कार्य पूरे नहीं हो पाए हैं, जिससे तहसील भवन का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है।

जिलाधिकारी ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्थानीय प्रशासन की शिथिलता पर भी उन्होंने असंतोष जताते हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्माण में उपयोग हो रही सरिया सीमेंट और रोड़ी के सैंपल की जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी डीडीहाट खुशबू पांडे, तहसीलदार राम प्रसाद मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp