एन आई एन
पिथौरागढ़। जिले में विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है। पिथौरागढ़ गैस सर्विस द्वारा आज घंटाघर, लिंक रोड, पटवारी चौकी नियर कलेक्ट्रेट और चमाली क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
इसी क्रम में तिलढुकरी गैस सर्विस द्वारा लेलु क्षेत्र में गैस वितरण किया जाएगा, जिससे स्थानीय उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। वहीं शहीद गिरीश गैस सर्विस की ओर से घुपोड़ और बिण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
संबंधित एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित स्थान और समय पर पहुंचकर गैस प्राप्त करें, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।