एन आई एन,
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा निर्देशन में दिविषा क्रिकेट अकैडमी नैनी सैनी में आज से स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई।
पहला मुकाबला डॉन बॉस्को और मल्लिकार्जुन स्कूल के बीच खेला गया। डॉन बॉस्को की टीम ने 31 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। उद्घाटन अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन के उमेश जोशी ,क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष रमेश कसन्याल, कोच राजेंद्र सिंह,दिनेश चंद्र जोशी, मनोज कुमार, दिनेश वल्दिया आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 15 स्कूलों की टीम भाग ले रही हैं।