एन आई एन,

पिथौरागढ़। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत परिसीमन विधेयक पर उत्तराखंड क्रांति दल ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि जो विधेयक प्रस्तुत किया है वह हिमालयी राज्यों पर फिट नहीं बैठता है।

इन राज्यों में भौगोलिक क्षेत्र और जनसंख्या में कोई संतुलन नहीं है। इससे उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा। फार्मूले के हिसाब से उत्तराखंड विधानसभा में मैदानी क्षेत्रों को 57 और पहाड़ी क्षेत्र को केवल 35 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ उक्रांद सड़कों पर उतरेगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp