एन आई एन,

पिथौरागढ़। स्वर्गीय प्रकाश पंत स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को प्री क्वार्टर मुकाबले खेले गये। पहला मुकाबला रुद्रपुर और बिंदास 11 धारचूला की टीमों के बीच खेला गया।

रुद्रपुर ने पहले खेलते हुए 128 रन बनाए। जवाब में बिंदास बॉयज की टीम ने 4 विकेट शेष रहते हुए मुकाबला जीत लिया। विक्की सामंत ने 62 रन बनाए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मुकाबला तल्ला जौहार और आरडीएक्स के बीच हुआ जिसमें तल्ला जौहार की टीम विजयी रही। तीसरे मैच में बलिदान 11 ने चंपावत की टीम को पराजित किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp