एन आई एन,
पिथौरागढ़। समग्र शिक्षा अभियान के तहत आज राजकीय जूनियर हाई स्कूल मंडप में व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रशिक्षक विजय शर्मा ने विद्यालय को प्राप्त विभिन्न उपकरणों का प्रयोग करके दिखाया।
उन्होंने बताया कि प्रयोग कैसे किया जाए, भविष्य में इसे व्यवसाय से कैसे जोड़ा जाए। प्रशिक्षण में 85 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान संगीता भैंसोड़ा, राकेश पुरी, शैलजा भट्ट, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गीता देव, त्रिभुवन सिंह आदि मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक भुवन चंद्र पांडे ने सभी का आभार जताया। संचालन रमेश जोशी ने किया।