एन आई एन,

पिथौरागढ़ । धारचूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह नेगी , उप निरीक्षक योगेश कुमार ने शुक्रवार को वाइब्रेट विलेज तिदांग पहुंचकर आईटीबीपी के अधिकारियों और जवानों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारियों और जवानों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, ओटीपी धोखाधड़ी के बारे में बताया गया। साथ ही ठगी का शिकार होने पर साइबर हेल्पलाइन और शिकायत प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp