एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है। शुक्रवार को पुलिस के अलग-अलग थाना क्षेत्र में प्रकाश कफलिया, मोहन सिंह और दिनेश नाथ को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। तीनों के वाहन सीज कर दिए गए हैं।
थल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक स्थान पर हल्ला गुल्ला, गाली गलौज कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे भरत मौर्य और सूरज सिंह मेहरा को गिरफ्तार कर लिया गया। जाजरदेवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढाबे में शराब बेचने और परोसने के मामले में भगवान सिंह निवासी सुजई को गिरफ्तार किया गया है। थल थाना क्षेत्र के अंतर्गत वारंटी अभियुक्त हरीश कुमार को पकड़ा गया।