एन आई एन

पिथौरागढ़। जनपद में आज  17 अप्रैल को गैस वितरण को लेकर प्रशासन द्वारा क्षेत्रवार सूची जारी की गई है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अलग-अलग गैस एजेंसियों के माध्यम से चयनित क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

जारी सूची के अनुसार पिथौरागढ़ गैस सर्विस द्वारा बिलाई, बांस और मड़खड़ायत क्षेत्रों में गैस वितरण किया जाएगा। वहीं तिलढुकरी गैस सर्विस की ओर से मुनाकोट क्षेत्र में उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा शहीद गिरीश गैस सर्विस द्वारा सिलपाटा क्षेत्र में वितरण किया जाएगा। नगर क्षेत्र में आज कहीं भी गैस का वितरण नहीं होगा।

प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित क्षेत्रों और व्यवस्था के अनुसार ही गैस प्राप्त करें, जिससे वितरण प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके और अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।



Share on Facebook Share on WhatsApp