एन आई एन

पिथौरागढ़। गैस वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कल के लिए यह निर्णय लिया है। विगत दिनों यह देखा गया कि शहर में गैस लेने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता नगर में पहुंच रहे थे, जिससे भीड़ बढ़ने के साथ ग्रामीण उपभोक्ताओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

जनता एवं जनप्रतिनिधियों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है कि कल 17 अप्रैल को पिथौरागढ़ शहर में गैस वितरण नहीं किया जाएगा। इसके स्थान पर गैस वितरण वाहनों को सीधे ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जाएगा, जहां स्थानीय स्तर पर उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

इस नई व्यवस्था का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं को उनके नजदीक ही गैस उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें शहर आकर लंबी कतारों और भीड़ का सामना न करना पड़े। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस वितरण के लिए निर्धारित स्थानों का विवरण कल सुबह जारी होगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp