एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने आज सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। 

उन्होंने उप जिला अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह, उप जिला अधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp