एन आई एन,
पिथौरागढ़। अग्निशमन सप्ताह के तहत आज प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में जिले के विभिन्न अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी गई।
साथ ही बचाव योजना के बारे में बताया गया। उपकरणों के सही रखरखाव,संचालन के बारे में भी कर्मचारियों को जानकारी दी गई।