एन आई एन,
पिथौरागढ़। शराब के नशे में पुलिस को झूठी सूचना देना एक युवक को महंगा पड़ गया। नई बस्ती डीडीहाट निवासी पूरन राम ने पुलिस को झूठी सूचना दे दी , मौके पर पहुंची पुलिस ने सूचना को झूठा पाया जिस पर उसका 10000 का चालान किया गया। साथ ही बगैर सत्यापन के किराएदार रखने पर उसकी मकान मालिक विमला देवी को भी 10000 का चालान झेलना पड़ा।
जौलजीबी क्षेत्र के अंतर्गत बगैर सत्यापन के किराएदार रखने पर विक्रम बसेड़ा का 10,000 का चालान हुआ। गंगोलीहाट के सेरगड़ा गांव में दुकान में अवैध शराब बेचने पर नारायण सिंह को 80 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। कुमौड़, जाखनी क्षेत्र में विजय कुमार को 37 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ उसकी दुकान से गिरफ्तार किया गया। अस्कोट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित वारंटी शोभन सिंह, हरीश सिंह, चंचल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा डीडीहाट में मोहन सिंह को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।