एन आई एन,
पिथौरागढ़। राज्य के प्रसिद्ध रंगकर्मी हेमराज बिष्ट आज उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल हो गए। पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने माल्यार्पण कर उन्हें सदस्यता पत्र सौंपा।
उनके साथ राजेंद्र प्रसाद पांडे, हेमंत भट्ट, राम प्रसाद, आनंद मल्ल, गोविंद सिंह, प्रकाश चंद्र जोशी, मोहन जोशी , राजेंद्र सिंह धामी, हिमांशु जोशी, हितेश सिंह रावत ने पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष जनार्दन उप्रेती ने कहा है कि राष्ट्रीय दलों से लोगों का मोह भंग हो चुका है। लोग तेजी से उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़ रहे हैं।