एन आई एन,
पिथौरागढ़। मई माह में होने वाली स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं की तिथि में परिवर्तन की मांग को लेकर छात्र मुखर हो गए हैं। छात्र नेता मुकेश कुमार की अगुवाई में आज परिसर निदेशक के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि अप्रैल से मई तक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं होनी है और इसी दौरान विश्वविद्यालय ने भी परीक्षाएं घोषित कर दी हैं, इससे छात्र-छात्राओं के समक्ष असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं तो उन्हें 1 वर्ष का नुकसान होगा। अधिकांश छात्र छात्राएं गरीब परिवारों से है ऐसे में उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। छात्र-छात्राओं ने परीक्षा तिथि में बदलाव किये जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ महासचिव राकेश कुमार, विजेंद्र प्रसाद, अवनीश सिंह, अशोक कुमार शामिल रहे।