एन आई एन,

चम्पावत। चम्पावत ब्लॉक के बनबसा वार्ड संख्या-4 में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर घर-घर जाकर जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों के साथ आईपीसी बैठकें कर संस्थागत प्रसव के महत्व को समझाया गया।

टीम ने ‘इजाबोई शगुन’, जननी सुरक्षा योजना और जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम  सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनके लाभों के प्रति जागरूक किया। साथ ही परिवार नियोजन से जुड़े विकल्पों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने होम डिलीवरी के दौरान होने वाले खतरों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए अस्पताल में प्रसव सबसे सुरक्षित है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के साथ बर्थ प्लान पर भी चर्चा की गई, जिसमें समय पर जांच, जरूरी तैयारियां और सही खान-पान पर मार्गदर्शन दिया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp