एन आई एन,
पिथौरागढ़ । जनरल बी सी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के ऋषभ कफलिया ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 98.6% अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। ऋषभ के जुड़वा भाई राघव कफलिया भी शानदार अंकों के साथ हाई स्कूल उत्तीर्ण हुए हैं।
बता दें कि ऋषभ के पिता जितेंद्र कफलिया भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। माता सोनी कफलिया गृहिणी हैं। उनकी शानदार सफलता पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। महिला कांग्रेस की ज़िलाध्यक्ष भावना नगरकोटी, रुक्मिणी नगरकोटी, दीपा नगरकोटी, मंजू, रितु, अनीता कापड़ी, भागीरथी कापड़ी, नंदा नगरकोटी, देवकी पुनेड़ा ने आज उनके घर पहुंच कर दोनों भाइयों को सम्मानित किया।