एन आई एन,
पिथौरागढ़। सोर वैली स्कूल का हाई स्कूल परीक्षा परिणाम शानदार रहा। धुव्रचंद ने 95.6% अंक लेकर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। उनके पिता डॉ महेश चंद रजवार जिला चिकित्सालय में फिजिशियन के पद पर कार्यरत हैं और माता मंजू रजवार सोर वैली विद्यालय में प्रधानाचार्य है।
विद्यालय की छात्रा सिमरन 92% अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही। 87.4 अंक के साथ पारस अवस्थी और श्वेता चन्याल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की निदेशक डॉ. उमा पाठक, प्रधानाचार्य डॉ. मंजू रजवार, और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है।