एन आई एन,
पिथौरागढ़। मानस एकेडमी का हाई स्कूल परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 214 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर शौर्य ग्वाल ने पहला, 95% अंक के साथ गर्व ततराड़ी ने दूसरा, 94.2 प्रतिशत अंक के साथ सौम्या जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के 15 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किये। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अशोक पंत, प्रबंधक कंचनलता पंत, निदेशक मीनू भट्ट , देवाशीष पंत, प्रधानाचार्य सुनीता रावत, बेला भट्ट ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है।