एन आई एन,

पिथौरागढ़। न्यू बियरशिवा स्कूल के छात्र अक्षत गुरूरानी ने 97.8% अंक हासिल कर विद्यालय में टॉप किया। उन्हें जिले में दूसरा स्थान मिला है। विद्यालय की छात्रा प्राची बिष्ट 97% अंक लेकर विद्यालय में दूसरे स्थान पर रही। 

इसके अलावा हर्ष सिंह ने 96.8 प्रतिशत, श्रुति कांडपाल ने 96.6, हार्दिक पंत ने 96.4, कार्तिक खाती ने 96%, सत्यम ने 95.6, अंजलि ने 95.4, रक्षित पंत ने 95.4, तनिष्क भंडारी 95.2, जिज्ञासा ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्य ममता मेहता, मीनाक्षी बिष्ट ने सफल विद्यार्थियों का मीठा कराया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।



Share on Facebook Share on WhatsApp