एन आई एन,

पिथौरागढ़। टी 10 क्रिकेट मुकाबले में दूसरे दिन गुरना और बलिदान 11 के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें गुरना की टीम ने पहले खेलते हुए 97 रन बनाए। 

जवाब में बलिदान 11 की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जिसमें शुभम ने 47 रन का सहयोग दिया। मुख्य अतिथि ग्रामीण निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने मुकाबले की शुरुआत कराई। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्या , भोपाल सिंह कुंवर, पवन सिंह खड़ायत, प्रमोद धपोला, भवान बिष्ट, गोपीचंद मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp