एन आई एन,

पिथौरागढ़।माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियर लोकेश शर्मा ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय बस्ते में बच्चों को तौलिया, साबुनदानी, साबुनपेन आदि वितरित किये।

बच्चों के लिए मिष्ठान, कोल्ड ड्रिंक आदि की व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर उनके पिता प्रकाश चंद्र शर्मा , माता जानकी शर्मा मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मदन चंद्र जोशी ने शर्मा परिवार का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp